Virat Kohli : विराट कोहली ने जमाया वनडे इंटरनेशनल में 50वॉ शतक ,निकले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आगे, हुए भावुक !

Virat Kohli 50th ODI Century : विराट कोहली ने तोडा महान सचिन तेंदुलकर के शतक का रिकॉर्ड

Virat Kohli ने आखिरकार ‘क्रिकेट के भगवान’ के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का विस्फोटक अंदाज न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में देखने को मिला। Virat Kohli ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया. Virat Kohli ने 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 50वां वनडे शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही Virat Kohli ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

विराट कोहली फिलहाल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में कुल 49 शतक लगाए. विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 15 नवंबर 2023 के दिन को यादगार बना दिया. आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक नहीं बना सका है, लेकिन विराट कोहली ने आखिरकार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में 50 एकदिवसीय शतक बनाने की बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में स्थित है।

इस बीच, विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 80 शतक पूरे कर लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक करने का विश्व रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक है। इस बेहतरीन लिस्ट में बल्लेबाज विराट कोहली 80 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Virat Kohli Celebration After hitting 50th ODI Century

वनडे इतिहास के सर्वाधिक शतक की सूचि कुछ इस तरह है:

1. विराट कोहली (भारत) – 50 शतक ( 279 इनिंग्स )

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49 शतक ( 452 इनिंग्स )

3. रोहित शर्मा (भारत)- 31 शतक ( 253 इनिंग्स )

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 30 शतक (365 इनिंग्स )

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28 शतक (433 इनिंग्स )

अंतरराष्ट्रीय इतिहास के सर्वाधिक शतक की सूचि कुछ इस तरह है:

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक

2. विराट कोहली (भारत) – 80 शतक

3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक

4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 63 शतक

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

Leave a comment